सपा के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम का हुआ भव्य स्वागत चला सदस्यता अभियान

पीलीभीत समाजवादी पार्टी पीलीभीत द्वारा सदस्यता ग्रहण समारोह कार्यक्रम शहनाई बारात घर निकट खकरा पुल पीलीभीत में सपा के नि. जिलाध्यक्ष आंनद सिंह यादव की अध्यक्षता में कार्यक्रम हुआ सदस्यता ग्रहण समारोह के मुख्य अतिथि सपा के प्रदेश अध्यक्ष. नरेश उत्तम पटेल रहे।कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि व आयोजक पूर्व कैबिनेट मंत्री/नि. प्रदेश अध्यक्ष (अल्पसंख्यकसभा)मा. हाजी रियाज़ अहमद साहब रहे।पीलीभीत शाजहाँपुर क्षेत्र के (एमएलसी) अमित यादव (रिंकू) बरेली मुरादाबाद क्षेत्र शिक्षक के (एमएलसी) संजय मिश्रा तथा पूर्व राज्यमंत्री हेमराज वर्मा रहे। सदस्यता ग्रहण समारोह में लगभग 1000 एक हजार से अधिक बसपा ,कांग्रेस, भाजपा के वअन्य दलों के कार्यकर्ता गण सपा के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल के समक्ष शामिल हुए। बैठक के मुख्य अतिथि  नरेश उत्तम पटेल ने कहा कि आज भाजपा झूठ बोलने वाली पार्टी है भाजपा झूठे वादे करके देश व प्रदेश की जनता को जाति धर्म के नाम पर जनता को गुमराह कर रही है।और आज सपा सरकार के किये गये कार्यो को अपना बताकर देश व प्रदेश की जनता को गुमराह कर रहे है।आज प्रदेश की जनता बाबा के राज्य में त्राहि-त्राहि कर रही है।आज डीज़ल, पेट्रोल, गैस, के दामो में बेतहाशा वृद्धि और महगांई चरम सीमा पर है किसान, नौजवान, व्यापारी,छात्र, महिलाओं, मजलूम सब भाजपा की गलत नीतियों के कारण परेशान हैं।आज प्रदेश के अंदर सरेआम लोगों की पीट पीट कर हत्या कर दी जा रही है दिनदहाड़े लूट डकैती हत्याएं बलात्कार हो रहे हैं जनता इन चीजों से निजात चाहती है और प्रदेश की जनता सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मा.अखिलेश यादव की तरफ आशा भरी निगाहों से देख रही है और प्रदेश की जनता 351 +सीटें जीत कर प्रदेश का मुख्यमंत्री माननीय अखिलेश यादव को बनाएगी मा.हाजी रियाज अहमद पूर्व कैबिनेट मंत्री ने कहा आज भाजपा महंगाई ,भ्रष्टाचार, गुंडागर्दी के मुद्दों से लोगों का ध्यान हटाकर देश के संविधान के साथ बाबा भीमराव अंबेडकर के बनाए संविधान के साथ खिलवाड़ कर रही है जिससे सपा किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेगी बैठक की अध्यक्षता करते हुए नि. जिलाध्यक्ष आनंदसिंह यादव ने कहा सपा में शामिल हुए सभी कार्यकर्ताओं को फूल माला पहनाकर स्वागत करते हुए आभार व्यक्त किया अन्य दलों को छोड़कर आये हुए वरिष्ठ नेता गण व पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मा. नरेश उत्तम पटेल ,मा.हाजी रियाज अहमद व एमएलसी अमित यादव (रिंकू),संजय मिश्रा, व अन्य नेता गणों का 101 किलो की फूलो की माला पहनाकर स्वागत किया। कार्यक्रम को पूर्व मंत्री हेमराज वर्मा ,अमित यादव (रिंकू) (एमएलसी ) संजय मिश्रा, व महिला सभा की उपाध्यक्ष कमलेश परिहार जिला सचिव बलजीत सिंह, नरेंद्र मिश्रा(कट्टर) प्रदीप सोनकर ,मोहम्मद मिया,मुन्ने खाँ अंजाना, अयूब खान रिंकू पांडे मो, आरिफ आदि ने संबोधित करके पार्टी में पार्टी में शामिल हुए लोगों का स्वागत किया आज कार्यक्रम में बहुजन समाज पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष बालक राम सागर पूर्व जिला अध्यक्ष हरीराम गौतम पूर्व जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश गंगवार पूर्व मंडल कोऑर्डिनेटर काशीराम सरोज नगर अध्यक्ष बहुजन समाज पार्टी धर्मेंद्र गौतम रमाशंकर भगवान दास इतवारी लाल भारती केबलराम शिवसेना जिला सचिव देवेंद्र वर्मा कांग्रेश से असलम अंसारी अल्पसंख्यक सभा रविंदर कौर इत्तेफाक अहमद खान मोहम्मद कदीर नफीस अहमद मंसूरी अकरम अंसारी सायरा नफीस कदीर भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी माले से मोहम्मद रफी भारतीय जनता पार्टी से तेजपाल दिवाकर अजय गुप्ता नोनी राम घनश्याम दास अवतार सिंह खुशीराम कृष्ण पाल वर्मा हरभजन सतीश कुमार भोजवाल शशि साहिल रविवार होरीलाल जितेंद्र सिंह चौहान मनोज सिंह चौहान सनी वाल्मीकि बसपा से चंचल बाल्मीकि आदि के नेतृत्व में 1000 एक हजार से अधिक लोगों ने समाजवादी पार्टी की सदस्यता समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष  अखिलेश यादव जी के नीतियों व सिद्धांतों से प्रभावित होकर समाजवादी पार्टी की संस्था ग्रहण की सभा का संचालन अमित पाठक  ने किया