अमरिया थानाध्यक्ष की दरियादिली गरीब परिवारों को बांटा राशन व खाने का सामान

अमरिया थानाध्यक्ष की दरियादिली गरीव परिवारों को दिया राशन  पीलीभीत, एक ओर जहां पुलिस पर हमेशा लोग आरोप लगाते रहते है वही लॉकडाउन के चलते पुलिस की जो भूमिका सामने आयी है वह तारीफ के काबिल है देश में चल रही कोरोना जैसी बीमारी से निपटने के लिये सारे भारत में पुलिस अपनी जान पर खेलकर लोगों की जान बचाने में अहम भूमिका निभा रही है वही भूखे और गरीव परिवारों के पेट का भी पूरा ख्याल रख रही है। आज पीलीभीत के थाना अमरिया के थाना प्रभारी उदयवीर सिंह द्वारा आज छै गरीव परिवारों को राशन दिया गया जिसमें आंटा चावल दाल तेल साबुन व सब्जी सहित लगभग बीस दिन का सामान था। अमरिया बार्डर सुरक्षा पर पुलिस लगातार अपना जाल विछाऐ हुऐ है तथा कस्वे में पूर्ण रूप से लॉकडाउन का पालन हो रहा है। बहारी आने जाने बाले लोगों पर पूरी तरह पावंदी है।