जिलाधिकारी ने देवीपुरा गौशाला का किया औचक निरीक्षण

जिलाधिकारी द्वारा देवीपुरा गौशाला का किया गया औचक निरीक्षण। पीलीभीत वैभव श्रीवास्तव द्वारा देवीपुरा गौशाला का औचक निरीक्षण गया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी गौशाला में गौवंशो हेतु भूसा, हरा चारा, पानी आदि की व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया और मुख्य पशु चिकित्साधिकारी को निर्देशित करते हुये कहा कि निराश्रित गौवंशो के हेतु पर्याप्त मात्रा में भूसा, हरे चारे की व्यवस्था रिजर्व में सुनिश्चित की जाये। गौवंशो की देखरेख में लापरवाही न बरती जाय और डक्टरों द्वारा नियमित गौवंशों की देखरेख की जाये। जिलाधिकारी द्वारा स्वयं मुख्य पशु चिकित्साधिकारी के द्वारा निराश्रित गौवंशो को कैटल केचर से पकड़कर गौशाला में पहुंचाने के अभियान का निरीक्षण किया गया और निर्देशित किया गया कि लगातार इस कार्यवाही को जारी रखा जाय और अधिक से अधिक गोवंश को सरंक्षण प्रदान किया जाय। निरीक्षण के दौरान मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, जिला गन्ना अधिकारी  जितेन्द्र कुमार मिश्रा, तहसीलदार सदर  विवेक कुमार मिश्रा सहित अन्य उपस्थित रहे।