भीकमपुर मांमले में वरूण गांधी ने लिया संज्ञान कहा मेरे रहते किसी का उत्पीडधन नही होगा

पीलीभीत, बिलसंडा के भीकमपुर गांव में पुलिस और ग्रामीणों के बीच बिबाद के मामले में पीलीभीत सांसद वरूण गांधी ने संज्ञान लिया है। यही नही वरूण गांधी द्वारा अपने स्थानीय प्रतिनिधियों से पूरी जानकारी का व्यूरा मांगा है और साफ तौर पर स्पस्ट करते हुऐ बताया की मेरे रहते किसी के साथ भी उत्पीड़न नही होने दिया जायेगा। आपको बता दें कि थाना बिलसंडा क्षेत्र के भीकमपुर गांव में एक सेना के जवान व पुलिस के सिपाहियों के बीच विवाद हो गया था जिसमें पुलिस ने एक तरफा कार्यवाही करते हुऐ सेना के जवान सहित 11 लोगो पर संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज करते हुऐ जेल भेज दिया था। जिस पर पूरे मामले में बीसलपुर विधायक रामसरन बर्मा ने भी पुलिस पर उत्पीड़न का आरोप लगाया था। जिस पर पुलिस अधीक्षक अभिषेक दिझित द्वारा मामले की गंभीरता को देखते हूऐ निष्पक्ष जांच के लिये बीसलपुर कोतवाल को विवेचना दे दी थी। लेकिन इस प्रकरण की जानकारी आने के बाद भाजपा के वरिष्ठ नेता पीलीभीत सांसद वरूण गांधी ने संज्ञान लेते हुऐ बताया की यदि पुलिस ने उत्पीड़न किया है तो उसकी कानूनी तौर पर सजा़ के हकदार पुलिस होगी। क्यूकि मेरे रहते किसी का उत्पीड़न होने नही दूगा।