शकील सैफी के फार्म हाउस पर हमले की USWA ने जताया गहरा अफसोस

रिपव्लिकन पार्टी आफ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं यूनाइटेड सैफी़ वेलफेयर एसोसिएशन के मुख्य संरक्षक हाजी शकील अहमद सैफी के फार्म हाउस पर हमले की निदा करते हुऐ आज यूनाइटेड सैफी वेलफेयर एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुल्तान जौहर सैफी ने गहरी निंदा की है। एक भेंट बार्ता के समय कमेटी से जुडे़ सभी पदाधिकारियों ने शकील अहमद सैफी के हमले पर गहरा दुख व्यक्त करते हुऐ कहा कि देश का इतना बडा़ समाजसेवी पर हमले की घटना शर्मनाक है। स्थानीय पुलिस को जल्द से जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजना चाहिये। राष्ट्रीय अध्यक्ष सुल्तान जौहर सैफी ने कहा कि शकील सैफी हमारी संस्था के सरपरस्त है और कौम के लिये हमेशा अपनी सरपरस्ती बनाये रखते है। तथा देश सेवा जनसेवा में वह हमेशा आगे रहते है ऐसे इंसान पर हमला यानी इंसानियत पर हमला है। यूनाइटेड सैफी वेलफेयर एसोसिएशन के सभी पदाधिकारियों ने हमले में घायल हूऐ गार्ड के जल्द ठीक होने की दुआ करी।