डीएम एसपी ने किया सेंट एलाईसेस स्कूल में आस्थाई जेल का निरीक्षण

जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा सेंट एलाॅयसियस काॅलेज में स्थापित अस्थाई कारागार का किया गया औचक निरीक्षण। पीलीभीत कोविड-19 संक्रमण वायरस के दृष्टिगत आज जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव एवं पुलिस अधीक्षक जय प्रकाश के साथ सेंट एलाॅयसियस काॅलेज पीलीभीत में स्थापित अस्थाई कारागर का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी द्वारा अस्थाई कारागार में कैदियों को दिये जा रहे भोजन के बारे में जानकारी प्राप्त की गई, विद्युत व्यवस्था, पानी की व्यवस्था, शौचालय एवं बाथरूम से सम्बन्धित आदि व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया कि अस्थाई कारागार में नियमित सैनीटाइजिंग की जाये। इसके साथ ही साथ निर्देशित किया गया कि कोविड-19 से बचाव हेतु नियमित साबुन से हाथ धोये, नियमित मास्क या गमछा का प्रयोग करें और सोशल डिस्टेसिंग अनुपालन का विशेष ध्यान दिया जाये। उन्होंने महिला कैदियों के बारे में सुरक्षा व्यवस्था से सम्बन्धित जानकारी लेते हुये डिप्टी जेलर को सुरक्षा व्यवस्था से सम्बन्धित आवश्यक दिशा निर्देश दिए गये तथा सभी व्यवस्थाऐं निर्धारित मानक के अनुरूप सुनिश्चित की जाए। निरीक्षण के दौरान डिप्टी जेलर  उदय राज सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।