कानपुर हत्याकांड को लेकर सपा कार्यकर्ताओं ने दी श्रृद्धांजलि

पीलीभीत। समाजवादी पार्टी पीलीभीत के नि•जिलाध्यक्ष आनन्द सिंह यादव के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी के प्रमुख कार्यकर्ताओं ने नेहरू ऊर्जा उद्धान में सुबह दस बजे से दोपहर बारह बजे तक धरना देकर व सामाजिक दूरी का पालन करते हुए, कानपुर मुठभेड़ कांड में शहीद हुए पुलिस के जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई एवं घायल हुए पुलिस के जवानों के स्वास्थ्य लाभ के लिए कामना की गई,दोपहर बारह बजे धरना स्थल पर महामहिम राज्यपाल महोदय को संबोधित ज्ञापन उप जिलाधिकारी रामस्वरूप एसडीएम न्यायिक को दिया गया। धरना स्थल पर असलम जावेद अंसारी, डा•राममूर्ति गंगवार,अमित पाठक, अनिल कश्यप, सतनाम सिंह, विशाल बाल्मीकि, प्रशांत कुमार रवि, हरनाम सिंह यादव, सुरेश कश्यप, सईद अहमद, पलविन्दर सिंह, ग़यासुद्दीन, देवनन्दन प्रजापति,कांशीराम सरोज,रिंकू पाण्डे, बदरुरल हसन अंसारी, चरन सिंह यादव, भानु कुमार, धर्मेन्द्र गौतम, बाबुराम सागर,अदील खा,धर्मेन्द्र गंगवार, विष्णु गंगवार,गुरविंदर सिंह गिल, भानु यादव, सर्वेश सिंह यादव, प्रदीप कुमार, प्रमोद गंगवार, शक्ति गुप्ता, नीता गुप्ता, डिंपल गौड़,अनीता शर्मा, कमलेश परिहार आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे