संचारी रोगो के नियत्रण हेतु लोगो क किया जागरूक

संचारी रोग नियंत्रण हेतु लोगों को रोगों के प्रति व स्वच्छता के प्रति किया गया जागरूक। पीलीभीत / जनपद में दिनांक 29 अगस्त 2020 को संक्रमित रोगो पर नियंत्रण हेतु जनपद में साफ सफाई का विशेष अभियान चलाया जा रहा है। जिलाधिकारी  पुलकित खरे द्वारा नामित नोडल व पर्यवेक्षक अधिकारियों के निर्देशन में शासन के निर्देशों के क्रम में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। जिसके तहत समस्त अधिशासी अधिकारियों, खण्ड विकास अधिकारियों व अन्य उच्च अधिकारियों ने जनपद के समस्त नगर पालिकाओं व नगर पंचायतों तथा ग्रामीण क्षेत्रों में साफ सफाई का स्वच्छता कार्यकर्म व संचारी रोगों से बचाव हेतु छिड़काव व फागिंग का विशेष अभियान चलाया गया। जनपद में संचारी रोगो से बचाव हेतु अभियान में मच्छर जनित रोगों जैसे मलेरिया, फाईलेरिया, डेंगू, चिकनगुनिया, जे0ई0 एवं ए0ई0एस0 जैसे संक्रमित रोगों से बचाव हेतु नगरीय व ग्रामीण क्षेत्रों में नालियों की साफ सफाई के साथ ही साथ सेनेटाइजिंग का कार्य बृहत स्तर पर संचालित किया जा रहा हैं। नगर निकायों द्वारा नालियों की सफाई के साथ ही साथ फागिंग कार्य कराया जा रहा है।