15 दिन के अंदर ग्राम प्रधानों की लांभित जांच आख्या का करें निस्तारण, जिलाधिकारी September 01, 2020 • No name 15 दिन के अन्दर लम्बित पत्रावलियों की जांच आख्या कराई जाये उपलब्ध-जिलाधिकारी। पीलीभीत/ जिलाधिकारी पुलकित खरे द्वारा आज विभिन्न प्रकरणों में प्रधानों की जांच से लम्बित पत्रावलियों की समीक्षा की गई। समीक्षा के दौरान संज्ञानित हुआ कि नामित 23 जांच अधिकारियों द्वारा 78 प्रधानों की जांच प्रक्रिया सम्बन्धित पत्रावली लम्बित है। जिलाधिकारी द्वारा इस सम्बन्ध में सभी सम्बन्धित जांच अधिकारियों को कडे़ निर्देश दिये गये कि उपरोक्त लम्बित प्रकरणों को 15 दिन के अन्दर जांच कर आख्या उपलब्ध कराई जाये और निर्देशित किया गया कि उपरोक्त प्रकरणों के सम्बन्ध में 15 दिन के अन्दर जांच आख्या उपलब्ध नही कराई गई तो सम्बन्धित के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही की जायेगी।