अमरिया क्षेत्र के प्रधान दर्जनों साथियो के साथ सपा में शामिल September 15, 2020 • No name पीलीभीत। ग्राम प्रधान भूरकोनी ने अपने एक दर्जन से अधिक साथियों के साथ समाजवादी पार्टी में शामिल हुए। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के प्रति अपनी आस्था व्यक्त की। गांव भूरकोनी के ग्राम प्रधान झांझन लाल वर्मा ने लगभग एक दर्जन से अधिक साथियों के साथ समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष• अखिलेश यादव व समाजवादी पार्टी की नीतियों व सिद्धांतों से प्रभावित होकर समाजवादी पार्टी में शामिल हुये। समाजवादी अल्पसंख्यक सभा के नि. प्रदेशाध्यक्ष हाजी रियाज अहमद व सपा नि• जिला अध्यक्ष आनंद सिंह यादव ने समाजवादी पार्टी में शामिल हुए सभी कार्यकर्ताओं का स्वागत किया। और सपा का आव्हान पत्र वितरण करते हुए सपा के किये गए विकास कार्यो को अवगत कराया। हाजी रियाज अहमद ने कहा कि भाजपा लोकतंत्र का गला घोंट रही है।कल पूर्व एमपी सी. एन. सिंह के घर शोक संवेदना प्रकट करने जा रहे समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष/एमएलसी नरेश उत्तम पटेल व पार्टी के अन्य एमएलसी को मुख्यमंत्री के आदेश पर पुलिस द्वारा रोके जाना सत्ता का दुरूपयोग एवम लोकतंत्र की हत्या है। भाजपा सरकार सत्ता की मदहोशी में संवैधानिक अधिकारों के दमन पर तुल गई है।मानवाधिकारों से उसे चिढ़ है।जहाँ एक ओर सुरक्षावल2020 के जरिये उत्तर प्रदेश में ठोक दो संस्कृति के तहत अब जिसे चाहे ,जहाँ चाहे उठा ले,न वारंट, न बेल,न सबूत और न ही सुनवाई।जिस पर मुख्यमंत्री जी की निगाह टेढ़ी हुई उसकी शामत आना तय है। जिलाध्यक्ष आनंद सिंह यादव ने कहा कि भाजपा की तानाशाही व हिटलर शाही नीतियों ने उत्तर प्रदेश को अपराधिक प्रदेश बना दिया है आज उत्तर प्रदेश में जंगलराज है कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं है आज उत्तर प्रदेश में अपराधी सरेआम अपराध कर रहे हैं और उन्हें सरकार का कोई डर नहीं है क्योंकि उत्तर प्रदेश की सरकार बेलगाम और तानाशाही सरकार है आज देश का किसान नौजवान छात्र महिला व्यापारी परेशान है और जनता का भाजपा सरकार से मोहभंग हो गया है। आगामी 2022 विधानसभा चुनाव में प्रदेश की जनता सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय श्री अखिलेश यादव जी के नेतृत्व में 351 प्लस सीटें जीतकर सपा की सरकार बनाएगी। सपा में शामिल होने वाले ग्राम प्रधान झांझन लाल वर्मा, सुरेश कुमार वर्मा, गोविंदराम वर्मा, केवल प्रसाद वर्मा, नरोत्तम प्रसाद वर्मा, जगदीश सिंह, सुरेन्द्र सिंह,शंकरलाल वर्मा, दयाराम,प्रेमनरायन, लालाराम, ओमप्रकाश वर्मा आदि सपा में शामिल हुए। नि. विधानसभा अध्यक्ष असलम जावेद अंसारी ने सभी का आभार प्रकट किया। इस मौके पर विधानसभा कोषाध्यक्ष सैय्यद इरशाद मियां, अमर सिंह बल, रामपाल वर्मा,मगदूम शाह,प्रगट सिंह, सर्वजीत सिंह, शाकिब रजा आदि ने शामिल हुए सदस्यों का स्वागत व अभिनंदन किया।