अमरिया थाने में महिला हेल्प डेस्क का हुआ शुभारंभ October 23, 2020 • No name अमरिया थाना परिसर में महिला हेल्प डेस्क का शुभारंभ व्लाक प्रमुख ने फीता काटकर किया डेस्क का उद्घाटन नही लगाया मास्क पीलीभीत तहसील अमरिया थाना परिसर में मिशन शक्ति महिला जागरूकता अभियान के तहत आज प्रदेशभर में सभी थाना परिसर में महिलाओं की समस्या के समाधान हेतु हेल्प डेस्क का शुभारंभ किया गया है जिसमें अमरिया थाना परिसर में उपजिलाधिकारी चन्द्र भानु सिंह की उपस्थिति मुख्य अतिथि ब्लाक प्रमुख अमरिया श्याम सिंह द्वारा फीता काटकर उद्घाटन किया गया। थानाध्यक्ष अमरिया उदयबीर सिंह द्वारा बताया गया की महिला हेल्प डेस्क समस्त थानो कोतवाली में आज से सुचारू है जिसमे महिला उत्पीड़न संबंधी निस्तारण इसी डेस्क द्वारा तत्कालीन किया जायेगा। प्रदेश भर में महिलाओं व छात्राओं के साथ हो रहे छेडछाड आदि घटनाओं की रोकथाम के लिये प्रदेश सरकार की अच्छी पहल है हर थानों में महिला पुलिस कर्मियों द्वारा डेस्क पर सुनवाई की जायेगी तथा निस्तारण भी किया जायेगा। कार्यक्रम में क्षेत्रिये आशाऐं आगनवाड़ी, आदि एवं क्षेत्र के संभ्रात लोग उपस्थित रहे