जिलाधिकारी ने वितरण की विक्लांग महिलाओं को ट्राई साईकिल

जिलाधिकारी द्वारा मिशन शक्ति के अन्र्तगत आयोजित कार्यक्रम में महिलाओं को ट्राई साईकिल, पेंशन स्वीकृति प्रमाण पत्र व यूडीआईडी कार्ड किये गये वितरित। पीलीभीत/ मिशन शक्ति योजना अंतर्गत जिलाधिकारी पुलकित खरे द्वारा दिव्यांग महिलाओं को सशक्त बनाए जाने हेतु दिव्यांग भरण पोषण योजना (दिव्यांग पेंशन) के स्वीकृति प्रमाण पत्र, विशिष्ट दिव्यांग कार्ड (यू.डी.आई.डी) एवं सहायक उपकरण का वितरण किया गया। जिसमें सांकेतिक रूप से कोविड-19 महामारी को दृष्टिगत रखते हुए सोशल डिस्टेंसिंग का अनुपालन के साथ 05 लाभार्थियों को पेंशन स्वीकृति प्रमाण पत्र, 05 लाभार्थियों को यू.डी.आई.डी कार्ड एवं 5 दिव्यांगजनों को ट्राई साइकिल का वितरण जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र में किया गया। जिलाधिकारी पीलीभीत के निर्देशन में मिशन शक्ति के अंतर्गत उत्तर प्रदेश सरकार की मंशा अनुसार अभी तक कुल 25 दिव्यांग महिलाओं को सहायक उपकरण, 40 दिव्यांग महिलाओं को पेंशन स्वीकृति एवं 260 महिलाओं को यू.डी.आई.डी कार्ड का लाभ प्रदान किया गया। इसके अतिरिक्त जिलाधिकारी द्वारा महिलाओं के सशक्तिकरण एवं उत्थान से संबंधित अन्य विभागों की योजनाओं की भी जानकारी दी गई एवं जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी को निर्देशित किया गया कि समस्त दिव्यांग महिलाओं की अन्य विभागों से संबंधित समस्याओं को भी सुने एवं उनके राशन कार्ड, कन्या सुमंगला इत्यादि योजनाओं में फॉर्म भरवाए जाये और उनको योजनाओं से लाभान्वित किया जाये। आयोजित कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी श्रीनिवास मिश्र, के पी सिंह जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी पीलीभीत एवं सुखवीर सिंह भदौरिया समन्वयक जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र उपस्थित रहे।