जिलाधिकारी व वरखेडा विधायक ने किया आवश्यक वस्तु वितरण का शुभारंभ

 विधायक बरखेड़ा एवं जिलाधिकारी द्वारा ग्राम जार कल्लिया के चंन्दा स्वयं सहायता समूह के माध्यम आवश्यक वस्तुओं का वितरण कर किया गया शुभारम्भ।  जनपद में पहली बार 10 स्वयं सहायता समूहों द्वारा वितरित किया गया खाद्यान्न। पीलीभीत /उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशों के क्रम में जनपद में पहली बार उचित दर की दुकानों के आवंटन में स्वयं सहायता समूह को स्थान प्रदान किया गया है। जिला अधिकारी द्वारा दिए गए निर्देशों के क्रम में जनपद के 10 स्वयं सहायता समूह का चयन करते हुए सरकारी राशन वितरण का दायित्व प्रदान किया गया है। जिसका शुभारंभ को प्रातः 10ः00 किया गया। मा0 विधायक बरखेड़ा  किशनलाल राजपूत एवं जिलाधिकारी श्री पुलकित खरे द्वारा विकासखण्ड मरौरी के ग्राम जारकल्ल्यिा में फीता काटकर चंदा स्वयं सहायता समूह द्वारा राशन वितरण कार्य का शुभारम्भ कराया गया। इस अवसर मा0 विधायक द्वारा समूह की महिलाओं को प्रोत्साहित करते हुये कहा कि प्रदेश सरकार रोजगार प्रदान करने के प्रति कटिबद्व है और अधिक से अधिक महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने का कार्य कर रही है। इसी क्रम में आज जनपद में 10 स्वयं सहायता समूहों को सरकारी राशन वितरण का दायित्व प्रदान की गया है। इस अवसर पर जिलाधिकारी द्वारा चन्दा समूह की अध्यक्षा श्रीमती पिंकी व सचिव श्रीमती प्रेमावती को बधाई देते हुये राशन वितरण का कार्य पारदर्शिता के साथ कराने हेतु प्रोत्साहित किया गया तथा सम्बन्धित जिला पूर्ति अधिकारी को समस्त महिला समूहों के सदस्यों को प्रशिक्षण कराने हेतु निर्देशित किया गया। इस दौरान ग्राम प्रधान को महिला स्वयं सहायता समूहों को सहयोग प्रदान करने हेतु निर्देशित किया गया। इसके साथ ही साथ आज जनपद के 09 अन्य ग्राम पंचायतों में जिलाधिकारी द्वारा नामित नोडल अधिकारियों द्वारा राशन वितरण कार्यक्रम का शुभारम्भ कराया गया। विकासखण्ड मरौरी के ग्राम लुधपुरा में बालाजी स्वयं सहायता समूह के वितरण कार्यक्रम का उप जिला अधिकारी सदर, ग्राम ढेरम मडरिया में राधास्वामी स्वयं सहायता समूह के वितरण कार्यक्रम का जिला पूर्ति अधिकारी, ग्राम करोड़ में मां संतोषी स्वयं सहायता समूह के वितरण कार्यक्रम का जिला समाज कल्याण अधिकारी द्वारा आवश्यक वस्तुओं का वितरण कराते हुये शुभारम्भ किया गया। विकासखंड पूरनपुर के ग्राम दिलावरपुर में डॉ भीमराव अंबेडकर स्वयं सहायता समूह के वितरण कार्यक्रम का उप जिलाधिकारी पूरनपुर, ग्राम जटपुरा के ओम स्वयं सहायता समूह के वितरण कार्यक्रम का जिला गन्ना अधिकारी, जमुनिया जगतपुर के जय लक्ष्मी महिला स्वयं सहायता समूह के वितरण कार्यक्रम का जिला आबकारी अधिकारी द्वारा आवश्यक वस्तुओं का वितरण कराते हुये शुभारम्भ किया गया। विकासखण्ड बिलसंडा में ग्राम बिलासपुर के स्वयं सहायता समूह शिव शक्ति के वितरण कार्यक्रम का उप जिलाधिकारी बीसलपुर तथा बरखेड़ा के खिरकिया के सुमरन स्वयं सहायता समूह के वितरण कार्यक्रम का परियोजना निदेशक व ग्राम मधुपुरी के जय लक्ष्मी स्वयं सहायता समूह के वितरण कार्यक्रम का जिला कृषि अधिकारी को नामित नोडल अधिकारियों द्वारा आवश्यक वस्तुओं का वितरण कराते हुये शुभारम्भ किया गया है। राशन वितरण कार्यक्रम समस्त नोडल अधिकारी द्वारा कोविड-19 का अनुपालन कराते हुये अपनी देखरेख में किया गया। इस दौरान सम्बंधित समस्त ग्राम विकास अधिकारी/ग्राम पंचायत अधिकारी उपस्थित रहे तथा उक्त कार्यक्रम की वीडियोग्राफी/फोटोग्राफी कराई गई। इस दौरान अतिरिक्त उप जिलाधिकारी योगेश कुमार, परियोजना निदेशक अनिल कुमार, खण्ड विकास अधिकारी मरौरी, तहसीलदार सदर, सहित अन्य अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।