वरूण गांधी का गर्मजोशी से हुआ स्वागत की जनपद में सभाऐं October 02, 2020 • No name भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय नेता व सांसद वरुण गांधी अपने पांच दिवसीय संसदीय क्षेत्र के तूफानी दौरे पर दिल्ली से शुक्रवार को यहाँ पहुंचे। प्रातः10 बजे शाही चौकी पर कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने सबका हालचाल जाना। उसके बाद सांसद वरुण गांधी ने ललौरीखेड़ा ब्लॉक क ग्राम शाही, गुलरिया जाफरपुर, ऐमी, भगवंतपुर बझेड़ा, ढकिया नथा, अमरगंज, शरीफ गंज, मीरपुर, कलियाणपुर ललौरीखेड़ा ब्लॉक, जहानाबाद देहात, निज़ाम दांडी, गौनेरी वदी, सरौरी, रूपपुर कृपा, सडिया, जिरौनिया, अलियापुर आदि करीब डेढ़ दर्जन ग्रामों में ताबड़तोड़ जनसभाएं की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि कोरोना संकट काल में वह पूरी गम्भीरता के साथ दिल्ली से जिलेवासियों से सीधे जुड़े रहे और अपना धर्म समझ कर उनकी समस्याओं का समाधान किया। बोले कि जब मुश्किल आती है तब पता चलता है कि अपना कौन है। जब लॉकडाउन हुआ था तब कोई गांव ऐसा नही था जहाँ खाने के पैकेट न बांटे हों। संकल्प लिया था कि किसी को भूंका नही सोने देंगे और पूरे लॉकडाउन के समय अपनी तरफ से लाखों भोजन पैकेट बांटकर उस संकल्प को पूरा भी किया। लॉकडाउन में ढील के बाद बाद भी सांसद रसोई बंद नही की और उसे ज़िला असपताल में ज़रूरतमंद लोगो के लिए खोल दिया जो वर्तमान में भी भोजन उपलब्ध कराने का काम कर रही है। पिछले तीन महीनो में बड़ी तादात में लोगो ने सांसद रसोई से भोजन ग्रहण किया है। कहा कि वह सुख दुख में हमेशा से साथ हैं और रहेंगे। अपने संबोधन के बाद उन्होंने लोगो की समस्याएं भी सुनी और उनके निराकरण के निर्देश भी दिए। जनसभाओं में प्रमुख रूप से भाजपा के जिलाध्यक्ष संजीव प्रताप सिंह, पूर्व ब्लॉक प्रमुख सतपाल गंगवार, स्वामी प्रवक्तानंद, श्याम विहारी भोजवाल, डॉ बांकेलाल गंगवार, सोनू बाल्मीकि, मन्नू कश्यप, देवेंद्र सिंह टोनी, रेखा परिहार, अभिषेक सिंह गोल्डी, सतीश गुप्ता, भूपराम, रूपेश गंगवार, शाहबुद्दीन खाँ, राजबहादुर गंगवार, महेश गंगवार, वीपी सिंह, टीटू चौहान, राजकुमार भारती, अमित गंगवार आदि मौजूद रहे।