किसानों के साथ हो रही परेशानियों का अधिकारी जल्द करें समाधान, वरूण गांधी

पीलीभीत सांसद वरूण गांधी ने पीलीभीत के किसानों के साथ हो रही अनिमिताओं को देखते हूऐ किसानों की समस्या के समाधान करने के लिये तत्काल ही जनपद के जिलाधिकारी व अन्य अधिकारियों से फोन पर वार्ता कर समाधान करने की बात की है वरूण गांधी ने बताया की किसानों के गन्ना भुगतान धान क्रिय केन्दों पर हो रही परेशानी तथा विचौलियों द्वारा धान सेंटरों पर कव्जा जमाने से किसानों के साथ जो दिक्कते आ रही है जल्द ही जनपद के किसानों को इस समस्या से निजात मिलेगी। इसके लिये जनपद के आला अधिकारियों से वार्ता की गयी है कल पूरनपुर तहसील परिसर में किसानों ने प्रशासन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया गया जिसमें जिलाधिकारी व अन्य अधिकारियों के खिलाफ नारे बाजी की गयी थी। सांसद वरुण गांधी द्वारा किसानों की इस समस्या को ध्यान में रखते हुऐ जल्द ही समाधान करने की बात कही गयी है वही वरूण गांधी ने कहा कि वह अपने स्तर से शासन प्रशासन के आला अधिकारियों से शीघ्र ही वार्ता की गयी है और जल्द ही किसानों की समस्या का समाधान किया जायेगा